Trending

चेन्नइयिन एफसी ने दिल्ली को 1-0 से हराया, फारुख बने हीरो

इंडियन सुपर लीग

फारुख चौधरी के इस सीजन के पहले गोल से चेन्नइयिन एफसी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग 2025-26 में शुक्रवार को एससी दिल्ली को 1-0 से करीबी मुकाबले में हराया।

मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दिल्ली को अपने हाफ में दबाव में रखा। शुरुआती मौके पर अल्बर्टो नोगुएरा का प्रयास ब्लॉक कर दिया गया।

Photo: R. Parthibhan / Focus Sports / ISL

चेन्नइयिन को 11वें मिनट में सफलता मिली, जब नोगुएरा की सटीक रिवर्स पास पर फारुख ने बाईं ओर से बेहतरीन कोण बनाते हुए गोल कर दिया। जिससे टीम ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। उन्होंने यह गोल चोटिल एल्सिन्हो को समर्पित किया, जो हाल ही में पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button