Trending

बिली जीन किंग कप: इंडोनेशिया ने भारत को हराया, वैष्णवी ने संघर्ष किया पर सहजा चूकीं

बिली जीन किंग कप ग्रुप-I एशिया/ओशिआना मुकाबलों में भारत को गुरुवार को इंडोनेशिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में इंडोनेशिया ने दोनों सिंगल्स मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाई।

पहले सिंगल्स मैच में वैष्णवी अडकर को प्रिस्का मैडेलिन नुग्रोहो के खिलाफ कड़े संघर्ष में 7-6(3), 6-7(3), 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अडकर ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचाया, तीसरे सेट में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने बाजी अपने नाम कर ली।

दूसरे सिंगल्स मुकाबले में सहजा यमलापल्ली को जेनिस त्जेन के खिलाफ 6-2, 6-1 से एकतरफा हार झेलनी पड़ी, जिसके साथ ही इंडोनेशिया ने मुकाबला जीत लिया।

साभार : गूगल

अन्य मुकाबलों की बात करें तो कोरिया गणराज्य ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जीत का क्रम जारी रखा। दायोन बैक ने वैलेंटिना इवानोव को 7-5, 6-3 से हराया, जबकि सोह्युन पार्क ने मोनिक बैरी को 6-0, 6-1 से मात देकर टीम की जीत सुनिश्चित की। कोरिया और इंडोनेशिया दोनों टीमें अब तक अपने सभी मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई हैं।

थाईलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। थासापोर्न नाकलो ने अनु-वजिन गैंटोर को 6-1, 6-0 से हराया, जबकि पाचारिन चीपचांदेज ने खोंगोरजुल अलदारखिशिग को उसी स्कोर से हराया।

डबल्स में पेंगटार्न प्लिपुएच और कामोनवान योदपेच की जोड़ी ने मंगोलियाई टीम को 6-0, 6-0 से हराकर जीत पूरी की। सभी छह टीमें शनिवार तक राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष दो टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Related Articles

Back to top button