लखनऊ में 3×3 बास्केटबॉल का रोमांच, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सुपर गोल्डन लीग 3x3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता
लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल ने सुपर गोल्डन लीग 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-12 व अंडर-14 फाइनल में रोमांचक जीत के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में शहर की कई प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान खेले गए फाइनल में सीनियर महिला वर्ग में फोर वारियर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जीडी गोयनका 6-5 से पराजित किया। वहीं अंडर-21 बालक वर्ग में एबीए बॉलर्स ने जीडी गोयनका को 6-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
अंडर-17 फाइनल में एलाइट टीम ने स्विस स्क्वाड को 9-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग के रोमांचक फाइनल में विद्याज्ञान ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में एलाइट को 10-9 से हराया। वहीं अंडर-12 फाइनल में विद्याज्ञान ने जनता इंटर कॉलेज को 8-5 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही आरएसजी स्टेडियम के सहायक निदेशक अंश पाण्डेय ने भी प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन में सक्रिय योगदान किया।



