आकाशवाणी ने सबसे बडे़ सांस्कृतिक आंदोलन श्री राम मंदिर निर्माण को देखा है और सजीव प्रसारण भी किया : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आकाशवाणी ने आजादी के बाद का सबसे बडे़ सांस्कृतिक आंदोलन श्री राम मंदिर निर्माण को देखा है और उसका सजीव प्रसारण भी किया है। आकाशवाणी द्वारा भाषा की शुद्धता के साथ प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार दिये जाते हैं। इसमें पीत पत्रकारिता नहीं होती है। उन्हाेंने आकाशवाणी की 88 साल की गौरवशाली पंरपराओं को नमन करते हुए खुशी जताई कि आकाशवाणी के स्थापना दिवस पर संस्था से विभिन्न रूपों में जुडे सभी पुराने लोगों और अन्य विशिष्टजनाें को सम्मानित किया गया है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में गुरुवार काे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर आयाेजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या के भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रसार प्रसारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और महानिदेशक राजीव कुमार जैन व आकाशवाणी केंद्र की प्रमुख एस पांडेय, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी उपस्थित रहे।
आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ के आकाशवाणी केंद्र ने 88 वर्ष का शानदार सफर तय किया है। दो अप्रैल 1938 में संयुक्त उप्र के प्रमुख पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने इस केंद्र का शुभारंभ किया था और आज इस केंद्र के 89वें स्थापना दिवस पर उनका स्मरण करता हूं। आकाशवाणी द्वारा देश व समाज के प्रति निभायी जा रही जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आकाशवाणी ने देश और समाज के हित में कार्य किया। आकाशवाणी सुबह सुबह एक मधुर धुन से कार्यक्रम शुरु करती थी और वंदेमातरम का गायन होता था, लेकिन कांग्रेस पार्टी के मौलाना जौहर अली ने वंदे मातरम के गायन का विरोध किया तो कांग्रेस ने भी विरोध किया। आकाशवाणी ने भारत छोड़ाे आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभायी और आजादी के बाद भी अपनी भूमिका को अधिक मजबूती प्रदान की। आजादी के बाद सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन श्री राम मंदिर आंदोलन आकाशवाणी ने देखा और सजीव प्रसारण किया है। अब अयोध्या में हर देशवासी श्री राम मंदिर के दर्शन कर रहा है, इतिहास कहां से कहां पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के ध्येय को आत्मसात करते हुए आकाशवाणी लखनऊ ने दशकों से जन-जन तक प्रामाणिक सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, कला और राष्ट्रीय चेतना को सहेजने व संवारने में भी अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। आकाशवाणी के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्हाेंने कहा कि बचपन में हमने पहली आवाज आकाशवाणी की ही सुनी थी। आकाशवाणी कृषि, लोक कला, लोकभाषा, लोक संस्कृति, लोक गायन, लोक वाद्यों सहित विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक जानकारी देती थी और जिन गांवों में पगडंडी नहीं होती थी, बिजली नहीं होती थी, वहां भी आकाशवाणी पहुंची थी। तब स्मार्ट फोन छोड़िये लैंडलाइन भी बहुत कम होते थे। ऐसे समय में भी आकाशवाणी ने देश और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कभी कम नहीं होने दिया। अक्टूबर 2014 से लगातार प्रधानमंत्री के मन की बात का लगातार प्रसारण हो रहा है और अब तक 132 एपीसोड प्रसारित किए जा चुके हैं, जिनमें प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को उनके प्रति सम्मान जताते हुए देश के लोगों को उनके बारे में जानकारी देते हैं।
आज समारोह में साहित्कार, चिकित्सा विशेषज्ञों, कलाकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित करने के लिए आकाशवाणी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सम्मानित सभी लोगों की विशिष्टताओं का विस्तार से जिक्र करते हुए डा विद्या विंदु सिंह, मालिनी अवस्थी, राम सरन वर्मा, ह्रदय नारायण दीक्षित, प्रख्यात कलाकार व पद्मश्री अनिल रस्तोगी, पंडित यज्ञदत्त पंडित जैसे कई बड़ी शख्सियत का नाम लेते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि आकाशवाणी प्रबंधन ने 98 वर्ष के यज्ञदत्त पंडित को यहां आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम बचपन में पंडित यज्ञदत्त जी की आवाज सुनते आ रहे हैं । हम प्रार्थना करते हैं कि यज्ञदत्त पंडित जीवन का शतक तो पूरा करें ही आगे भी स्वस्थ रहें।
लखनऊ की मेयर आकाशवाणी से करती हैं जनता दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में आकाशवाणी के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम सीधे जनता से जुडे़ होते हैं। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल एक घंटे का जनता दर्शन आकाशवाणी से ही करती हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी से आग्रह किया कि वे इस व्यवस्था से जुडे महानुभावों के नए दृष्टिकोण के साथ आकाशवाणी आगे बढे़गी। मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी के पिछले 88 वर्ष के सफर से जुडे़ सभी कलाकारों, वार्ताकारों, प्रसारकों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया जबकि आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को सम्मानित किया।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र के 89 वें स्थापना दिवस को गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल लखनऊया उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए का विषय है कि लखनऊ केंद्र ने 88 साल सुनहरा सफर किया है। आजादी से पूर्व से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए अपना मंच प्रस्तत किया है। उन्होंने देश के प्रख्यात और चर्चित साहित्यकारों अमृत लाल नागर जैसे कई नामचीन लोगों का जिक्र करते हुए ये शख्सियत आकाशवाणी से जुडी रहीं हैं। लखनफ की विभिन्न सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं, संस्थाओं से जुडे वैज्ञानिकों और शोधार्थियों से जुडे कार्यक्रम प्रसारित होते हैं; आकाशवाणी का एफएम रैनबो बहुत ही लोकप्रिय है।
2 अप्रैल 1938 को आकाशवाणी लखनऊ केंद्र की स्थापना
आकाशवाणी लखनऊ केंद्र की स्थापना 2 अप्रैल 1938 को विधानसभा मार्ग पर हुई थी। यह उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने रेडियो स्टेशनों में से एक है। स्थापना दिवस की इस गौरवशाली यात्रा में ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के ध्येय के साथ प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और राष्ट्रीय चेतना को सहेजने पर बल दिया गया है।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी, महानिदेशक राजीव कुमार जैन की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें डा विद्या विंदु सिंह, प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद,मालिनी अवस्थी,अरुणिमा सिन्हा, डॉ अनिल रस्तोगी, राम सरन वर्मा, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद, केके ठकराल, प्रोफेसर नवजीवन रस्तोगी, प्रोफेसर शादाब मोहम्मद, सुधा सिंह, डॉ सुनील प्रधान आदि मुख्य रहे9 कार्यक्रम में ह्रदय नारायण दीक्षित की अनुपस्स्थिति में उनके पुत्रों दिलीप व अरुण दीक्षित ने सम्मान ग्रहण किया जबकि डा एसएस सरकार सम्मान प्रमोद कुमार को दिया गया; के पुत्रों ने सम्मान प्राप्त किया। इसके साथ ही आकाशवाणी के वरिष्ठ प्रसारकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सुशील रॉबर्ट बनर्जी, सतीश कुमार ग्रोवर ,यज्ञदेव पंडित, विजय कुमार बनर्जी,रज्जन लाल,नवनीत मिश्र, भोला नाथ और केवल कुमार आदि शामिल रहे।
हम स्मार्ट फोन भी स्मार्ट होंगे : राजीव कुमार जैन
समारोह में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कमार जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की ओर से जतायी गयी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम स्मार्ट फोन से भी अधिक स्मार्ट बनें । महानिदेशक ने महापौर सुषमा खर्कवाल, सभी अतिथियों, आकाशवाणी के पुराने अधिकारियों, कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयाेजन किया गया।



