Trending

प्रधानमंत्री ने गुजरात के माधवपुर मेला की दी शुभकामनाएं, सांस्कृतिक एकता को बताया महत्वपूर्ण

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेला के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है और गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, ” पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।”

 

उन्होंने कहा, ” यह पर्व विविध परंपराओं को एक साथ लाता है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आग्रह करता हूं।”

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2022 में प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी माधवपुर मेले के महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया था।

Related Articles

Back to top button