Trending

इंटरनेशनल अनुभव के साथ पेप मुनोज़ बने बेंगलुरु एफसी के नए हेड कोच

बेंगलुरु एफसी ने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाते हुए स्पेन के पेप मुनोज को 2026-27 सत्र के अंत तक मुख्य कोच नियुक्त किया है। क्लब ने गुरुवार को इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की।

मुनोज़ का कोचिंग अनुभव काफी विविध और अंतरराष्ट्रीय रहा है। उन्होंने एफसी बार्सिलोना के युवा ढांचे में बारका अंडर-19 और बार्सिलोना बी टीम के साथ काम करते हुए अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, वे चीन की राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ किंगदाओ हुआंगहाई और शेडोंग लुनेन्ग जैसे क्लबों में भी कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं।

बेंगलुरु आने से पहले मुनोज़ कंबोडिया के क्लब प्रेह खान रीच स्वे रींग के साथ मुख्य कोच थे, जहां उनका दो साल का कार्यकाल बेहद सफल रहा।

@bengalurufc

इस दौरान टीम ने दो बार लीग खिताब, एक बार लीग कप जीता और एएफसी चैलेंज लीग के फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाबी हासिल की। मुनोज़ के साथ कोचिंग स्टाफ को और मजबूत करने के लिए फेरान बोर्रास भी बेंगलुरु एफसी से जुड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button