Trending

आईपीएल का पहला मैच : जब ब्रेंडन मैकलम ने रचा इतिहास

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। 18 अप्रैल 2008 को पहला मैच इस लीग का खेला गया था। पहले ही मैच में एक बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेली थी, जिसे आज तक याद रखा जाता है। पांच साल तक तो उस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं पहुंचा था।

2013 में वह रिकॉर्ड टूटा, लेकिन आज भी आईपीएल के पहले मैच को ब्रेंडन मैकलम के लिए याद रखा जाता है। दरअसल, आईपीएल की शुरुआत टी20 क्रिकेट के शुरुआती दिनों में हुई थी। ये दुनिया की पहली टी20 फ्रेंचाइजी लीग थी।

पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बीच खेला गया था। पहले ही मैच में 222 रन केकेआर ने बना दिए थे, जिसमें से अकेले 158 रन ब्रेंडन मैकलम के बल्ले से आए थे।

साभार : गूगल

ब्रेंडन मैकलम ने 216 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 2013 तक ये पारी आईपीएल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी, लेकिन 2013 में इसे क्रिस गेल ने 175 रन बनाकर तोड़ दिया था। टूर्नामेंट को शुरू हुए 18 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी ब्रेंडन मैकलम दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रेंडन मैकलम ने भले ही पहले मैच में 158 रन बनाए थे, लेकिन अगले तीन मैचों में सिर्फ 30 रन ही वे जोड़ पाए थे। चार मैचों में उनके रनों की संख्या 200 तो छोड़िए 190 के पार भी नहीं जा सकी थी। वहीं, 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 82 रन पर ढेर हो गई थी। उस समय केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली थे और आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ थे।

फैंस ने आईपीएल का पहला मैच स्टेडियम में और टीवी पर देखा होगा तो उन्हें नया फ्लेवर देखने को मिला, जिसमें उनके सितारे अलग-अलग टीमों खेल रहे थे। विदेशी खिलाड़ी भी भारतीय लीग का हिस्सा थे। ब्रेंडन मैकलम की वजह से लीग को और भी शुरुआती सफलता मिली, क्योंकि इसमें डीजे का धूमधड़ाका, भरपूर पैसा, चीयरलीडर्स और मनोरंजन का पूरा साधन था।

Related Articles

Back to top button