Trending
युकी भांबरी और माइकल वीनस मियामी ओपन से पहले दौर में बाहर
भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जॉन पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए।
युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड के एरेड्स ने एक घंटे 52 मिनट में 4 . 6, 7 . 5, 15 . 13 से हराया।

इन दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला ही मुकाबला था। युकी इस महीने की शुरूआत में आंद्रे गोरानसन के साथ इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।



