स्टोयानोविच के अंतिम क्षणों में किए गए गोल ने जमशेदपुर को दिलाया एक अंक
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली – 1 (जोसेफसनी 21’) जमशेदपुर एफसी – 1 (निकोलस्टोयानोविच 89’)
नई दिल्ली : निकोलस्टोयानोविच के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हासिल किया। इससे पहले जोसेफसनी ने मेजबान टीम को बढ़त दिलाई थी।
इस परिणाम के साथ जमशेदपुर एफसी 13 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि एससी दिल्ली दो अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गई। स्टोयानोविच को उनके निर्णायक गोल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एससी दिल्ली के मुख्य कोच टोमाज़त्खोर्ज़ ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए मिडफील्डर उस्मानेफाने और फॉरवर्ड रामह्लुंचुंगा को शामिल किया। वहीं जमशेदपुरएफसी के मुख्य कोच ओवेनकॉयल ने रोसेनबर्गगेब्रियल की जगह आक्रमण में मनवीर सिंह को मौका दिया।

मैच की शुरुआत में ही दिल्ली के गोलकीपर नोराफर्नांडिस को तीसरे मिनट में स्टोयानोविच की फ्री-किक से आए लंबे क्रॉस को पंचकर दूर करना पड़ा। शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाया।
फाने ने दूर से शॉट लगाकर अल्बिनोगोम्स को परखा, जबकि दूसरी ओर रेईताचिकावा के शॉट को फर्नांडिस ने आसानी से रोक लिया।
11वें मिनट में मनवीर सिंह का प्रयास बॉक्स के अंदर ब्लॉक हो गया, जबकि कुछ ही देर बाद ऑगस्टीनलालरोछाना के शॉट को गोम्स ने सुरक्षित पकड़ लिया। स्टोयानोविच सेट-पीस पर लगातार खतरा बने रहे और 18वें मिनट में उनकी फ्री-किक लक्ष्य से थोड़ा बाहर चली गई। इसके बाद उन्होंने प्रोनयहलदर को मौका दिया, लेकिन उनका हेडर कॉर्नर के लिए ब्लॉक हो गया।

21वें मिनट में मेजबान टीम ने बढ़त हासिल की। कप्तान लामगौलेन से मखोलुन के क्रॉस पर गोम्स ने कमजोर पंच किया, जिसके बाद हल्की अफरातफरी के बीच जोसेफसनी ने गेंद हासिल कर बाएं पैर से शानदार शॉट लगाते हुए टॉपकॉर्नर में गेंद पहुंचा दी।
दिल्ली ने बढ़त को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखी। 27वें मिनट में मतीजाबाबोविच ने टाइटएंगल से मौका गंवा दिया। दूसरी ओर जमशेदपुर ने जवाबी हमला किया। मोहम्मदसनन ने 33वें मिनट में दूर से शॉट लगाया, जिसे फर्नांडिस ने रोका, जबकि छह मिनट बाद उनका नजदीकी प्रयास बार के ऊपर चला गया।
हाफ टाइम से ठीक पहले राफेल मे सीबौली भी करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया। इंजरी टाइम में ताचिका वाकालंबाशॉट भी लक्ष्य से भटक गया और जमशेदपुर 0-1 से पीछे रहते हुए ब्रेक में गया।
दूसरे हाफ की शुरुआत तेज बारिश के बीच हुई, जिससे दोनों टीमों के लिए साफ मौके बनाना मुश्किल हो गया। 55वें मिनट में बौली ने दूर से प्रयास किया, लेकिन वह निशाने पर नहीं था और खेल थोड़ा बिखरा हुआ नजर आया।
74वें मिनट में दिल्ली बढ़त दोगुनी करने के करीब पहुंची, जब ऑगस्टीन के लोशॉट को गोम्स ने शानदार तरीके से बचा लिया। जमशेदपुर ने बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया और 81वें मिनट में स्टोयानोविच के शॉट को नोराफर्नांडिस ने बचाया।
अंततःमैच के आखिरी क्षणों में मेहमान टीम को सफलता मिली। नियमित समय समाप्त होने से करीब डेढ़ मिनट पहले स्टोयानोविच ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, जो हल्का डिफ्लेक्शन लेकर नजदीकी पोस्ट से होते हुए गोल में चला गया और स्कोर 1-1 हो गया।
अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका। आखिरकार मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसमें स्टोयानोविच के देर से किए गए गोल ने जमशेदपुर एफसी को एक अहम अंक दिलाया।



