Trending

बायर्न का धमाका: अटलांटा पर 4-1 की जीत, अब रियल मैड्रिड से महामुकाबला

बायर्न म्यूनिख ने अटलांटा को एलियांज एरिना में 4-1 से हराकर कुल स्कोर 10-2 के साथ शानदार जीत दर्ज की और यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अब क्वार्टरफाइनल में बायर्न का सामना रियल मैड्रिड से होगा। इस जीत में हैरी केन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 2 गोल दागे। इन दो गोलों के साथ केन ने अपने चैंपियंस लीग करियर के 50 गोल पूरे किए और यह उपलब्धि उन्होंने अपने 66वें मैच में हासिल की।

पहले लेग में मिली जीत के बाद बायर्न ने मैच की शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। 25वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

@ChampionsLeague

अटलांटा ने डिफेंस मजबूत रखते हुए बॉक्स में जगह कम करने की कोशिश की, लेकिन बायर्न लगातार आक्रमण करता रहा और मैच पर उसका दबदबा कायम रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में बायर्न ने अपनी गति और बढ़ा दी।

54वें मिनट में केन ने एक और गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद लेनार्ट कार्ल ने डेब्यू कर रहे डेनीज ओफली के शानदार पास पर बेहतरीन फिनिश करते हुए गोल किया। फिर लुइस डियाज ने चौथा गोल कर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी।

मैच के अंतिम पलों में बायर्न ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और अपनी आक्रामकता बनाए रखी। 85वें मिनट में अटलांटा के लजार वुजादिन समार्डजिक ने हेडर से एक गोल किया, लेकिन इसका मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। बायर्न म्यूनिख पहले ही जीत सुनिश्चित कर चुका था।

मैच के बाद हैरी केन ने कहा, “हमने यह मुकाबला उसी अंदाज में जीता जैसा पहले लेग में खेला था। रियल मैड्रिड के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं और हमें किसी से डर नहीं है।”

इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब रियल मैड्रिड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Back to top button