Trending

टी20 की नई कमान : सूर्यकुमार यादव और उनके कप्तान बनने की कहानी

सूर्यकुमार यादव हाल ही में भारत के तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। उनसे पहले एमएस धोनी ने साल 2007 में और रोहित शर्मा ने 2024 में इस खिताब को बतौर कप्तान जीता था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई, जो कि पहली पसंद नहीं थे। यहां तक कि वे वाइस कैप्टन भी इस फॉर्मेट में नहीं थे।

ऐसे में हर किसी को लगा था कि टीम के नए कोच गौतम गंभीर बने हैं, जिन्होंने सूर्या का नाम कप्तान के तौर पर सजेस्ट किया, क्योंकि केकेआर में गंभीर कप्तान थे और सूर्या उपकप्तान थे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अब खुलासा किया है उनको कप्तान बनाए जाने के पीछे गौतम गंभीर नहीं, बल्कि अन्य लोगों का हाथ था।

साभार : गूगल

सूर्यकुमार ने बताया है कि पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उन्हें कप्तान के रूप में प्रमोट करने के फैसले में शामिल थे।

सूर्यकुमार यादव ने एक समाचार एजेंसी को बताया, “एक समय था जब जय भाई, जो उस समय बीसीसीआई सेक्रेटरी थे, उन्होंने श्रीलंका सीरीज से तीन या चार दिन पहले मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझे फोन किया और बताया कि वे मुझे आगे टी-20 टीम का कैप्टन बना रहे हैं। उन्होंने ही मुझे सबसे पहले फोन किया था।”

उन्होंने इसी पॉडकास्ट में बताया, “लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि यह सब उस समय रोहित (शर्मा) भाई और अजीत (अगरकर) भाई प्लान कर रहे थे। गौतम भाई बाद में आए। उन्होंने, राहुल सर – राहुल द्रविड़, जो उस समय कोच थे – उनके साथ मिलकर जय भाई से इस बारे में बात की थी।

फिर उन्होंने तय किया कि मुझे आगे भारत को लीड करना चाहिए।” जब से सूर्या टीम के कप्तान बने हैं। भारत सिर्फ 8 मैच हारा है। 52 में से 42 मैच भारत ने जीते हैं और दो मैच बेनतीजा रहे हैं। कप्तान के तौर पर एक भी बाइलेटरल सीरीज उन्होंने नहीं गंवाई है।

 

Related Articles

Back to top button