Trending

एलएसजी कैंप में बढ़ा जोश, पंत-शमी समेत खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व मोहसिन खान भी सोमवार रात लखनऊ पहुंच कर टीम से जुड़ गए थे।

मंगलवार शाम को ऋषभ पंत के साथ मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर ने भी जमकर पसीना बहाया।

पंत को गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा खुला रुख अपनाते हुए देखा गया, जो उन्हें अटैकिंग स्ट्रोक खेलने में मदद कर रहा है। यही नहीं मोहसिन और शमी की स्विंग गेंदबाजी ने भी प्रशिक्षकों को काफी प्रभावित किया।

@LucknowIPL

अन्य बल्लेबाजों आयुष बडोनी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद ने भी काफी देर तक अभ्यास किया। इस बीच, टीम के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मुडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर भी मौजूद थे और खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी प्रदान करते रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में होगा।

@LucknowIPL

वहीं कप्तान ऋषभ पंत का मंगलवार को एलएसजी ब्रिगेड के सदस्यों ने ताज होटल के प्रांगण में फूलों की बौछार करके स्वागत किया। ऋषभ पंत ने कई फैन्स को फोटो व सेल्फी भी दी। ऋषभ को अपने बीच देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Related Articles

Back to top button