Trending

लखनऊ : अब लाइन में नहीं लगना होगा, एलएसजी ने शुरू की एम-टिकट सुविधा

दर्शकों की सुविधा के लिए टीम प्रबंधन ने शुरू की व्यवस्था

लखनऊ : इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने पहली बार एम टिकट की सुविधा शुरू की है। क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो पर जैसे ही ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उनके मोबाइल नम्बर पर एम टिकट भेज दिया जाएगा।

बुक माई शो पर होगी एम टिकट की ऑनलाइन बुकिंग

जिसे स्टेडियम के गेट पर आसानी से स्कैन कराकर लोग जल्दी से प्रवेश पा सकेंगे। एम टिकट होने से उन्हें किसी भी ऑफलाइन काउंटर पर जाकर फिजिकल टिकट (हार्ड कॉपी) लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टीम प्रबंधन ने बताया कि एम टिकट होने से दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था बहुत आसान हो जाएगी। एम टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जिससे दर्शकों को काउंटर पर लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा।

साभार : गूगल

एम टिकट कागज रहित होते हैं, जिससे लोगों को टिकट को सुरक्षित रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही एम टिकट सुरक्षित होते हैं और इन्हें किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

पहले मैच के टिकट हुए लांच
एलएसजी प्रबंधन ने बताया कि इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट रविवार से लांच कर दिए गए हैं। लोग बुक माई शो की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए होगी अलग लाइन
मैच वाले दिन टीम प्रबंधन इस बार स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करेगा, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एलएसजी ब्रिगेड से जुड़कर पाएं खिलाड़ियों से मिलने का मौका

एलएसजी ब्रिगेड से जुड़ने के लिए इस बार टीम की ओर से खास मेम्बरशिप शुरू की गई है। महज 4999 रुपये में ब्रिगेड से जुड़कर लोग इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें खिलाड़ियों से मिलने का मौका, एलएसजी की फैन जर्सी और मेम्बरशिप कार्ड भी दिया जाएगा। ब्रिगेड से जुड़ने के लिए विभिन्न कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना एलएसजी के सोशल मीडिया पेज पर दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button