Trending

डीटीएम में नंबर 36 के साथ अर्जुन मैनी करेंगे मुकाबला, टीम ने किया ऐलान

भारतीय रेसिंग प्रतिभा अर्जुन मैनी 2026 के डीटीएम सत्र में भी एचआरटी फोर्ड रेसिंग टीम के साथ जुड़े रहेंगे। टीम ने इस बात का ऐलान बुधवार को किया। मैनी, टीम के प्रमुख ड्राइवरों में से एक हैं और डीटीएम में उनके व्यापक अनुभव ने उन्हें टीम का अभिन्न हिस्सा बना दिया है।

टीम इस नए सत्र में फोर्ड मस्टैंग जीटी3 ईवीओ के साथ उतरेगी, और मैनी इस बार नंबर 36 वाली कार को चलाएंगे। यह कार ‘अपडेटेड रेवेनोल डिजाइन’ के साथ तैयार की गई है, जो प्रदर्शन में नई ताकत और स्थिरता जोड़ती है।

साभार : गूगल

मैनी ने अब तक एचआरटी के साथ कुल 78 डीटीएम रेसों में हिस्सा लिया है। इनमें से तीन बार वह पोडियम पर पहुंचे और एक बार पोल पोजीशन भी हासिल की। 2022 से उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय जीटी रेसिंग इवेंट्स में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Related Articles

Back to top button