Trending

कियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में यूपी ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 26 फरवरी से एक मार्च, 2026 तक आयोजित पांचवीं कियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत व तीन कांस्य सहित पांच पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

चैंपियनशिप में मथुरा के अरुण कुमार ने अंडर-21 बालक कुमिते के 84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीता जबकि वाराणसी की शशिकला मौर्या ने बालिका अंडर-21 काता में रजत पदक नाम किया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष सीनियर टीम काता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने कांस्य जीता। इस टीम में जय भारत दुबे, ज्ञानेश सिंघल, आशीष कुमार व अभिषेक गौतम शामिल रहे जो लखनऊ की द टाउंस कराटे अकादमी में अभ्यास करते है।

वहीं वाराणसी की आकांक्षा ने बालिका अंडर-21 कुमिते के 61 किग्रा से कम भार वर्ग में और नोएडा के ठाकुर चौहान ने बालक अंडर-21 कुमिते के 75 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन (कियो) के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं को कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी और महासचिव जसपाल सिंह ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button