Trending

श्रीलंका व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अफगान टीम घोषित, इब्राहिम जदरान बने टी-20 कप्तान

नई दिल्ली : राशिद खान को गुरुवार को अफ़गानिस्तान की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान के पद से हटा दिया गया है। उनके डिप्टी इब्राहिम जदरान श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से यह पद संभालेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ फजल हक फ़ारूक़ी, ऑल-राउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद इशाक को भी बाहर कर दिया गया है।

 

अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के चीफ सिलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, “एसीबी के लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजिक विजन के हिसाब से और हमारे टीम मैनेजमेंट में हाल के बदलावों के बाद हमने टी-20 सेटअप के अंदर लीडरशिप बदलने का सोच-समझकर फ़ैसला लिया है, जिसमें एक नए हेड कोच की नियुक्ति भी शामिल है।”

 

अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेशनल सिलेक्शन कमेटी के एक बयान में कहा गया, “टॉप-ऑर्डर विकेटकीपर बैट्समैन नूर रहमान, लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलिंग ऑल-राउंडर शराफुद्दीन अशरफ और लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर फरीद अहमद को टी-20 टीम के लिए चुना गया है। इसके अलावा फरीद अहमद मलिक की वनडे टीम में वापसी हुई है, जबकि फास्ट बॉलर जिया उर रहमान शरीफी को वनडे टीम के लिए पहली बार बुलाया गया है।”

 

अपने पिछले वनडे मैच में पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वीले बिलाल सामी ने वन-डे में अपनी जगह बनाए रखी है और उन्हें टी-20 टीम में रिजर्व पूल में भी शामिल किया गया है। बिलाल के साथ नांग्याल खारोटी और इजाज अहमदजई टी-20 रिजर्व का हिस्सा होंगे, जबकि बशीर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी और कैस अहमद को वनडे रिजर्व में रखा गया है।

 

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

 

इस बीच, एसीबी ने कहा है कि वह वेस्ट एशिया में चल रहे हालात पर भी करीब से नज़र रख रहा है और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ इस बारे में बातचीत कर रहा है कि क्या सीरीज़ पहले से तय प्लान के मुताबिक आगे बढ़ सकती है। अफ़गानिस्तान-श्रीलंका सीरीज़ 13 से 25 मार्च के बीच होनी है। दोनों टीमों को तीन टी-20 और उसके बाद इतने ही 50 ओवर के मैच खेलने हैं।

 

अफ़गानिस्तान की टी 20 टीम:

 

इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक, और अब्दुल्ला अहमदज़ई।

 

रिज़र्व: नांग्याल खरोटी, बिलाल सामी, और एजाज अहमदज़ई।

 

वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, एम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक, और बिलाल सामी।

 

रिज़र्व: कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफ़ी, और बशीर अहमद।

Related Articles

Back to top button