Trending

शिखर धवन की कानूनी जीत: पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है। यह धवन की दूसरी शादी है। धवन को दूसरी शाद के बाद दिल्ली के फैमिली कोर्ट से बड़ी कानूनी जीत मिली है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को लगभग 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है, जो उन्हें अंतरिम प्रॉपर्टी सेटलमेंट के तहत क्रिकेटर से मिले थे। आयशा को यह रकम ऑस्ट्रेलिया में प्रॉपर्टी की बिक्री के बाद मिली थी।

धवन और आयशा का 2023 में तलाक हुआ था, जिसे पटियाला हाउस कोर्ट ने मंजूरी दी। तब से धवन की कानूनी लड़ाई जारी थी। आयशा ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं। ऑस्ट्रेलिया के फैमिली कोर्ट के फैमिली कोर्ट के आदेश के बाद सेटलमेंट का मामला शुरू हुआ था।

पटियाला हाउस कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि धवन के बनाए सभी डॉक्यूमेंट्स, जिनसे उनकी एक्स-वाइफ के साथ फाइनेंशियल सेटलमेंट हुआ, वे सभी अमान्य थे। कोर्ट ने पूर्व पत्नी को यह भी निर्देश दिया कि जब से धवन ने केस किया है, तब से वह रकम पर 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दें।

साभार : गूगल

कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट को धवन और उनकी पूर्व पत्नी के बीच शादी के झगड़ों पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है। जज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ‘प्रॉपर्टी सेटलमेंट’ का कॉन्सेप्ट ‘भारतीय कानूनी सिस्टम से अलग है।’ कोर्ट ने आयशा को ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को लागू करने से रोक दिया।

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अपनी प्रॉपर्टी बेचकर अपनी पूर्व पत्नी आयशा को पैसे देने का आदेश दिया था। ऑस्ट्रेलिया में पति-पत्नी की संपत्ति को एक ‘मैरिटल पूल’ माना जाता है, लेकिन दिल्ली कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि भारत में इस तरह का कोई सिस्टम नहीं है।

भारतीय कानून के तहत जब शादी हुई है, तो यहां के कानून ही लागू होंगे। शिखर धवन और आयशा की शादी 2012 में हुई थी, और कुछ समय बाद ही आयशा ने धवन को धमकाना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि वह धवन के खिलाफ ‘मनगढ़ंत, बदनाम करने वाली और झूठी’ बातें फैलाकर उनकी इमेज और क्रिकेट करियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

हालांकि, वित्तीय संपत्तियों को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में धवन ने जीत हासिल की। इसके बाद क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ फिर से सुर्खियों में आ गई, खासकर जब उन्होंने 21 फरवरी को दिल्ली में सोफी शाइन से शादी की। इस खुशखबरी के बावजूद, सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स से यह दावा किया गया कि धवन ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उनके छोड़ने के बाद कोई भी लड़की उनसे शादी नहीं करेगी।

इस पर शिखर धवन ने तुरंत सफाई दी और कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। उनका कहना था कि वह अपने अतीत को कभी भी बोझ नहीं बनने देंगे, बल्कि सकारात्मकता में यकीन रखते हैं और अपने अतीत का सम्मान करते हैं।

Related Articles

Back to top button