Trending

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 500 रन से सिर्फ 4 कदम दूर तिलक वर्मा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का तीसरा और टूर्नामेंट का 43वां मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

चोट के बाद लौट रहे तिलक वर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं चला, अभी तक 4 मैचों में उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। हालांकि अब उनके पास अपनी फेवरेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ फॉर्म हासिल करने का मौका होगा।

तो बता दें, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धुलाई करने में तिलक वर्मा को खूब मजा आता है। टी-20 क्रिकेट में वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। जी हां, तिलक वर्मा ने इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी अधिक रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में तिलक वर्मा के आंकड़ों की बात करें तो, मात्र 10 मैचों में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 70.85 की लाजवाब औसत और 163.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 496 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और इतने ही अर्धशतक दर्ज है।

© AFP

तिलक वर्मा अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 और रन बनाते हैं तो वह इस टीम के खिलाफ 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय और कुल चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

तिलक वर्मा से पहले इंग्लैंड के जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने यह कारनामा किया है, वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। जोस बटलर के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

जोस बटलर- 606

बाबर आजम- 526

जॉनी बेयरस्टो- 501

तिलक वर्मा- 496

डेविड वॉर्नर- 471

Related Articles

Back to top button