” हमने एक अहम मौका चूका,” – जिम्बाब्वे की हार पर बोले मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी मैच 9 विकेट से जीतकर अपने निराशाजनक अभियान का समापन किया, लेकिन इस जीत के बावजूद मिचेल मार्श का मन जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार पर अटका हुआ था।
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सब कुछ ठीक नहीं रहा। पहले जिम्बाब्वे ने उन्हें बड़े उलटफेर का सामना कराया, और फिर श्रीलंका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हालांकि, ओमान के खिलाफ शानदार जीत में कप्तान मिचेल मार्श ने 66 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनका ध्यान अभी भी जिम्बाब्वे की हार पर था।
मार्श ने ओमान के खिलाफ मैच के बाद कहा, “मुझे अभी भी लगता है कि हम एक महत्वपूर्ण मौका चूक गए। जैसा कि मैंने कई बार कहा है, इस समय चेंज रूम में बहुत निराशा है।
हम सबने दो साल तक इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी की, लेकिन दुर्भाग्यवश, कुछ खास मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए – और यही टूर्नामेंट का खेल होता है। अगर आप जिम्बाब्वे के खिलाफ जैसे मैच हारते हैं, तो अचानक आप दबाव में आ जाते हैं। उन्हें क्रेडिट जाता है, उन्होंने अच्छा खेला, लेकिन हमें अब भी बहुत निराशा हो रही है।”

मार्श ने यह भी कहा कि कोलंबो में परिस्थितियां थोड़ी धीमी थीं, लेकिन टीम ने इसके लिए भी तैयारी की थी। उनका मानना था कि टीम में पूरी क्षमता थी, लेकिन “अगर आप थोड़ा भी खराब खेलते हैं, तो आप वह मैच हार सकते हैं, जो आपको बैकफुट पर डाल देता है।”
वो मानते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में कुछ अच्छे मौके थे, लेकिन टीम उन्हें उस समय भुनाने में सफल नहीं हो पाई जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। “यहीं पर लीडरशिप की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है,” मार्श ने कहा।
जब उनसे पूछा गया कि कैसे वे इस दबाव को संभालते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो उन्होंने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और हमारे लीडर ग्रुप को बैठकर चीजों का सही तरीके से विश्लेषण करना होगा। हम एक टीम के तौर पर देखेंगे कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं।”
मार्श ने अंत में कहा, “अगर हमें एक और मौका मिलता है, तो हम इसे सही तरीके से लेंगे और इस अनुभव से सीखने की कोशिश करेंगे। फेल होने से हमेशा कुछ नया सिखने को मिलता है। अभी हमें दुख हो रहा है, और हम इस बात से निराश हैं कि यह कैसे हुआ। लेकिन हम घर लौटेंगे, ईमानदारी से सोचेगे और फिर आगे बढ़ेंगे।”



