Trending

गोल से हीरो, आरोप से हंगामा… चैंपियंस लीग में नया विवाद

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने चैंपियंस लीग प्लेऑफ मैच में रियल मैड्रिड की जीत सुनिश्चित करने के बाद बेनफिका के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

मैच स्टेडियम ऑफ लाइट में खेला गया, जहां विनीसियस ने रियल मैड्रिड को 1-0 से बढ़त दिलाने वाला विजयी गोल किया। इस घटना के बाद खेल कुछ समय के लिए रोक दिया गया, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी जियानलुका प्रेस्टियानी द्वारा उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की गई।

रियल मैड्रिड के डिफेंडर ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नोल्ड ने मैच के बाद कहा, ‘‘विनीसियस अपने करियर के दौरान कई बार ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं और उन्होंने इसे बहुत ही पेशेवर तरीके से संभाला है। लेकिन उनके प्रति इस तरह का व्यवहार जारी रहना और आज रात ऐसा होना फुटबॉल के लिए शर्मनाक है।’’

अन्य चैंपियंस लीग मैचों में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को मोनाको के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पीएसजी एक समय दो गोल से पीछे था, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी डेज़ायर डूए के शानदार प्रदर्शन से टीम ने अंततः 3-2 से जीत हासिल की।

AFP

अन्य मुकाबलों में गैलाटासराय ने युवेंटस को 5-2 से हराया, जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने अटलांटा के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। विनीसियस ने रेफरी फ्रांकोइस लेटेक्सियर को तुरंत जानकारी दी, जिन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी जियानलुका प्रेस्टियानी की ओर इशारा किया।

इसके बावजूद, बेनफिका के कोच जोस मोरिन्हो ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी करने से इनकार किया है। मोरिन्हो ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे अलग-अलग बातें बताईं। लेकिन कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि हर बार ऐसा होता है। जहां भी विनीसियस खेला, वहां हमेशा कुछ न कुछ हुआ।’’

Related Articles

Back to top button