Trending

सुपर-8 की जंग आज होगी तय, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड की तस्वीर आज पूरी तरह साफ होने वाली है और इसके साथ ही टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है।

इस बार कुल 20 टीमों ने खिताब के लिए चुनौती पेश की थी, लेकिन अब तक 10 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। बाहर होने वाली टीमों में सबसे चौंकाने वाला नाम ऑस्ट्रेलिया का रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

आज के मुकाबलों के बाद दो और टीमों का सफर भी खत्म हो सकता है। पाकिस्तान भी उन टीमों में शामिल है जिन पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

जी हां, आज पाकिस्तान का लीग स्टेज का आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ है, अगर आज पाकिस्तान के साथ कोई उलटफेर होता है और टीम को टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

साभार : गूगल

इस स्थिति में यूएसए को एक बार फिर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से सुपर-8 का टिकट मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के लिए भारत समेत श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अभी तक क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं आखिरी पायदान के लिए रेस में पाकिस्तान के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें हैं।

ऑस्ट्रेलिया समेत नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीमें अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। बची दो टीमों का नाम आज साफ हो जाएगा।

आज बुधवार को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से है, जबकि पाकिस्तान नामीबिया से भिड़ेगा। दिन का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच खेला जाएगा। हर किसी की नजरें आज पाकिस्तान वर्सेस नामीबिया मैच पर रहने वाली है, इस मैच से ही सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम का फैसला होगा।

पाकिस्तान समेत यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें सुपर-8 की रेस में अभी तक बरकरार है। तीनों टीमों के बराबर 4-4 अंक है। पाकिस्तान को अगर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर हाल में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान यह मैच जीतते ही 6 अंकों तक पहुंच जाएगा और उन्हें सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। वहीं अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो मामला नेट रन रेट पर फंसेगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट यूएसए से काफी खराब है।

Related Articles

Back to top button