Trending

आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप में जीत से किया आगाज़

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में शनिवार को ग्रुप बी का मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया, जिसमें आयरलैंड ने ओमान पर 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

236 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान टीम पूरी तरह आयरलैंड की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई। टीम की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज ही विरोधी गेंदबाजों का सामना कर सके। सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने 50 रन की अच्छी पारी खेली। चौथे नंबर पर उतरे हम्माद मिर्जा ने 46 रन बनाए।

नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूफयान महमूद ने 10 रन बनाकर टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर का खिताब पाया। बाकी सभी बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुँच सके। ओमान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 139 रन पर ढेर हो गई।

आयरलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो जोशुआ लिटिल ने 3 विकेट लिए, मैथ्यू हम्फ्रेस ने 2 विकेट झटके, और बैकी मैकार्थी ने 2 विकेट हासिल किए। जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने शुरुआती झटकों के बावजूद 5 विकेट पर 235 रन बनाए।

Getty Images

एक समय 64 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान लॉर्कन टकर ने नाबाद 94 रन बनाए। उनके साथ गारेथ डेलानी ने 56 रन जोड़े। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए हुई 101 रन की साझेदारी ने आयरलैंड को मजबूती दी।

AFP/Getty Images

पारी के अंत में जॉर्ज डॉकरेल ने 35 रन जोड़े। इस पारी के साथ ही आयरलैंड ने टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया और टी20 विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। तीसरे मैच में आयरलैंड की यह इस विश्व कप में पहली जीत है।

Related Articles

Back to top button