Trending

“न तीन में न तेरह में…” हरभजन ने तनवीर अहमद को सोशल मीडिया पर घेरा

हरभजन सिंह ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की धज्जियां उड़ाई हैं। पाकिस्तान के लिए कुछ ही मैच खेलने वाले तनवीर अहमद अक्सर भारतीय खिलाड़ियों को लेकर ऑन एयर बकवास करते रहते हैं। ऐसे में भज्जी ने उन्हें सोशल मीडिया पर रगड़ दिया है।

हरभजन ने कहा है कि जो न तीन में न तेरह में, उन्हें सिर्फ बकवास करना आता है। टुच्चा इंसान भी तनवीर को इस वीडियो में हरभजन सिंह ने कहा है। हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यह वीडियो एक टुच्चे इंसान के लिए है, जिसने कहीं तो भी कमेंट किया है मेरे बारे में।

वैसे तो मुझे उसके बारे में पता भी नहीं है कौन है क्या है? लेकिन क्योंकि इसकी मैं बार-बार देखता हूं ये कहीं तो ड्रामा करता रहता है। कोई न कोई वीडियो इसकी दिख जाती है।

पहली बात तो ये कि मुझे पूछना था कि यार कौन है ये बकर लोल? पता है किसी कोई आप जानते हो इसको? यह कोई तनवीर अहमद है, कोई वहां से तीन चार मैच खेला है पाकिस्तान से और यह हरकतें ऐसी करता है जैसे यह इमरान खान हो या वसीम अकरम हो या फिर वकार यूनुस हो भाई जो इतने इतने बड़े क्रिकेटर आपके हुए सकलैन मुश्ताक हो, यह तो कभी किसी को नहीं कुछ बोलते।

साभार : गूगल

तेरे जैसे बंदे जो न तीन में न तेरा में, न प्लेयर में, न सपेरे में, न गिट्टका में, न बेरा में, न घर में, न घिरा में…वैसे बंदे बकलोले करते रहता है, लख दी लानत है तेरे पर।” भज्जी ने आगे बताया, “मैं आईएलटी20 का मैच कर रहा था।

मैं एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर दुबई की उस लीग में काम करता हूं, तो उस लीग में ऑस्ट्रेलिया के भी खिलाड़ी खेलते हैं, इंग्लैंड के भी, पाकिस्तान के भी और इंडिया के भी खेले हैं। इस बार तो दिनेश कार्तिक वगैरह खेले हैं।
तो अब ब्रॉडकास्टर का काम क्या होता है? कोई अगर मैन ऑफ द मैच बने तो उससे सवाल पूछना।

इनके एक बड़े अच्छे आजकल स्पिनर आए हैं जो रुक के बॉल डालते हैं। उस बंदे ने तीन आउट किए और मैच जिता दिया अपनी टीम को और मैन ऑफ द मैच बना। ऐसे में मेरा काम क्या है? उससे सवाल पूछना।” उन्होंने आगे बताया, “मैं वहां उसको सवाल-जवाब कर रहा हूं तो इसको तकलीफ है। अगर मैं नहीं करता तो तकलीफ होनी चाहिए थी, क्योंकि वह पाकिस्तानी है।

जब रवि शास्त्री हो या नासिर हुसैन हो या कोई भी उसका काम क्या होता है प्रेजेंटर के तौर? सवाल पूछना ना. तो अगर मैं उसको नहीं पूछता तो यह क्या करता? और यह कहता है कि जहां पाकिस्तानी प्लेयर देखता है मैं चिपक जाता हूं। भाई बात सुन मेरी। मुझे तेरा पता भी नहीं तू है कौन और तुम्हारे जो अच्छे खिलाड़ी रहे हैं न वह कभी ऐसी बात ही नहीं करते।”

350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हरभजन सिंह वीडियो में आगे कहते हैं, “तुम्हारे जैसे बंदे ने जिंदगी में कुछ अचीव नहीं किया है वह सिर्फ और सिर्फ बच्चे चैनलों पर बैठ करना यह बातें करते हैं इसीलिए तुम्हें कोई ढंग का ब्रॉडकास्ट बुलाता नहीं है कि आओ और काम करो हमारे साथ, क्योंकि आपको बोलने की तरी तमीज नहीं है। आपको किसी को इज्जत देनी आती नहीं है।

आपका सलीका नहीं है। यही तो फरक है न जो पांच मैच खेलता है और 100 मैच खेलता है। तनवीर अहमद जरा थोड़ा सा अपने आप में झांको, क्योंकि तुम बकवास करनी बंद करो अपने खिलाड़ियों के लिए भी और हमारे यहां तो भाई देखो ही मत, झांको ही मत। अगली बार बोला तो धज्जियां उड़ाऊंगा, चल दफा हो।”

Related Articles

Back to top button