दिल्ली में बनेगा 70 हजार क्षमता वाला नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिल्ली में इस समय एक ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जो कि अरुण जेटली स्टेडियम है। इसका प्रबंधन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए द्वारा किया जाता है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 41 हजार है। ये स्टेडियम काफी पुराना है।
इसके अलावा दिल्ली में बहुत सारे आईपीएल, इंटरनेशनल और प्रोफेशनल मैच होते हैं। ऐसे में एक और स्टेडियम की जरूरत इस समय डीडीसीए को लग रही है। यही वजह है कि अब दूसरा स्टेडियम दिल्ली में बनाने की तैयारी डीडीसीए कर रहा है।
गुरुवार को इंडिया और नामीबिया के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मैच के दौरान डीडीसीए के चेयरमैन रोहिन जेटली ने जानकारी दी कि संघ दिल्ली में नए इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जमीन तलाश रहा है। 70 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम बनाने की तैयारी डीडीसीए कर रहा है।
रोहन जेटली ने कहा है कि इस स्टेडियम में बहुत ज्यादा लोड है। इसके अलावा ये स्टेडियम पुराना भी है। इसका लोड कम करने और अत्याधुनिक सुविधा वाला फ्यूचर रेडी स्टेडियम तैयार करने की योजना डीडीसीए की है।

रोहन जेटली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक हेल्दी इकोसिस्टम बनाएंगे और दोनों स्टेडियम साथ में चालू रहेंगे (नया स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम), यह मैन-मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट और गेम्स के डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में है, बहुत सारा क्रिकेट होता है।
बोर्ड को लगता है कि अभी ही नहीं, बल्कि अगले दो दशकों की डिमांड के लिए और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा, “हम सच में एक ऐसे स्टेडियम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें लगभग 70,000 लोगों की कैपेसिटी हो, जो असल में न सिर्फ आज की डिमांड को पूरा करेगा, बल्कि हर साल बढ़ती डिमांड के बड़े नजरिए को भी ध्यान में रखेगा।”
बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हर साल कुछ इंटरनेशनल मैच तो होते ही हैं, साथ ही साथ करीब 7-8 मैच आईपीएल के हो जाते हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों की मेजबानी भी कभी-कभार मिल जाती है।
इसके अलावा डीडीसीए की अब अपनी भी टी20 लीग है। साथ ही साथ घरेलू क्रिकेट के दर्जनों मैच भी आयोजित होते हैं और लोकल मैचों की संख्या तो और भी ज्यादा है। .
यही कारण है कि डीडीसीए के एक बड़े स्टेडियम को बनाने की प्लानिंग कर रहा है। ये भी ध्यान में रखा जाएगा कि वहां लोगों की पहुंच हो। मेट्रो और कम्यूट की अन्य सुविधाएं स्टेडियम के बेहद करीब हों, जिस तरह अरुण जेटली स्टेडियम के पास हैं।



