रोहित शर्मा का 2027 विश्व कप विजेता बनने का संकल्प: 2023 की हार को भूलकर नई तैयारी
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आंखों में अभी भी वह चमक है जो 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद थोड़ी फीकी हो गई थी।
उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की कप्तानी कर भारत को विजेता बनाने का गौरव हासिल किया है, लेकिन उनके दिल में 2023 की हार का दर्द अभी भी जीवित है।
रोहित अब उस कसक को मिटाने के लिए पूरी तैयारी में हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य सिर्फ 2027 का वनडे विश्व कप खेलना नहीं है, बल्कि वह अहमदाबाद में चूकी हुई ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हैं।
उन्होंने बुधवार को एक आईसीसी इवेंट में कहा, “मैं सिर्फ 2027 खेलना नहीं चाहता, मैं उस ट्रॉफी को जीतने के लिए उत्सुक हूं जो 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चली गई थी।”

पूर्व कप्तान ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, “मैंने 50-ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय टी20 विश्व कप या आईपीएल जैसी चीजें नहीं थीं। वह क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर था, जो हर चार साल में आता था। इसलिए उस ट्रॉफी की चाह और बेताबी बहुत गहरी थी।
मैं सच में वह ट्रॉफी जीतना चाहता हूं और इसके लिए अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से मेहनत करने को तैयार हूं।” फिटनेस और उम्र को लेकर सवालों के बीच, रोहित ने पिछले 6 महीनों में कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया और अपनी बल्लेबाजी में भी नयापन और जोश लाया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपने बल्ले से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी सजगता और फोकस यह संकेत देती है कि वे 2027 के विश्व कप में खेलकर भारत के लिए विजयी बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
वनडे में रोहित शर्मा की उपलब्धियां भी लाजवाब हैं। उन्होंने 282 वनडे में 274 पारियों में खेलते हुए 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए और कुल 11,577 रन बनाए



