Trending

दो सुपर ओवर, ड्रामा व दिल थाम लेने वाले पल: पठान ने यादगार मुकाबला बताया

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के मुकाबले को विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक करार दिया।

एक बातचीत में पठान ने कहा, “यह इस विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला था, और बिना शक के, विश्व कप इतिहास के टॉप पांच मैचों में आसानी से शामिल किया जा सकता है। दो सुपर ओवर, लगातार ड्रामा, नो-बॉल, फ्री हिट, रन-आउट, मिस्ड यॉर्कर — सब कुछ देखने को मिला जो एक क्रिकेट प्रेमी चाहता है।”

इरफान ने मैच की तकनीकी बातें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, “गेंदबाजों ने दबाव में यॉर्कर डालने की कोशिश की और चूक गए, जो कभी-कभी होता है। पेस गेंदबाजी से रन बने, धीमी गेंद से विकेट लिए गए।

दूसरे सुपर ओवर में केशव महाराज की आखिरी गेंद शानदार थी। उन्होंने गुरबाज को लाइन से दूर रखा और पहले की वाइड गेंद के बाद खुद को संभाला, जो उनकी क्लास दिखाती है। सच में, यह मैच रोमांचक था।” मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए, अफगानिस्तान भी 19.4 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई, जिससे मैच सुपर ओवर में गया।

साभार : गूगल

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बराबरी कर दी। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए।

इसके जवाब में अफगानिस्तान को पहले दो गेंदों में कोई रन नहीं बना पाने के बाद, अगले चार गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज को लगातार तीन छक्के जड़ दिए और फिर केशव ने एक वाइड भी फेंकी। अंतिम गेंद पर अफगानिस्तान को 5 रन चाहिए थे, लेकिन गुरबाज आउट हो गए और अफगानिस्तान बस 4 रन से हार गई।

Related Articles

Back to top button