Trending

मेस्सी का हैमस्ट्रिंग खिंचाव, इंटर मियामी के अगले मैच में खेलना संदिग्ध

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का सामना करना पड़ा है, जिससे उनका इंटर मियामी के लिए 21 फरवरी को एलएएफसी के खिलाफ खेले जाने वाले एमएलएस कप सत्र के पहले मैच में खेलना अब संदिग्ध हो गया है। यह जानकारी इंटर मियामी ने बुधवार को साझा की।

एमएलएस के लगातार दो बार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेस्सी ने पिछले सप्ताहांत इक्वाडोर में सत्र से पहले खेले गए मैच में एक गोल किया था, दूसरे हाफ के लगभग 12 मिनट बाद उन्हें संभावित हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

@InterMiamiCF

बयान में इंटर मियामी ने बताया, “अभ्यास में उनकी वापसी आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस की प्रगति पर निर्भर करेगी।” यह बयान दर्शाता है कि मेस्सी की उपलब्धता आगामी मैचों में उनके रिकवरी पर पूरी तरह निर्भर करेगी।

Related Articles

Back to top button