Trending

टी20 विश्व कप : हसारंगा के बाहर होने से श्रीलंका को झटका, हेमंथा को मिला मौका

टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम ने अभी महज एक मुकाबला ही खेला और टीम को स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करना पड़ा है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसारंगा इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

हसारंगा का टी20 विश्व कप से बाहर होगा लंका टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. उनको लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसको ठीक होने में कम से कम 4 हफ्तों का समय लग सकता है.

इसी के चलते मैनेजमेंट ने स्क्वॉड में एक स्टार खिलाड़ी को शामिल किया है जो कि अपने घातक प्रदर्शन से मैच को पलटने का दम रखता है. इस इंजरी रिप्लेसमेंट को आईसीसी की मंजूरी भी मिल गई है. हसारंगा की जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशन हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है. 31 साल को हेमंथा टी20 इंटरनेशनल में टीम के लिए पिछले साल सितंबर के महीने में डेब्यू किया था.

इसके बाद से अब तक उन्होंने 3 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें वो 4 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं उनके बल्ले से इस दौरान 21 की औसत से रन आए हैं. श्रीलंका की टीम ने इस विश्व कप में शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए स्पिन गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड को 20 रनों से पटखनी दी थी.

@ICC

हसारंगा को इस मैच में चोट लगी थी लेकिन उन्होंने दर्द में रहते हुए भी कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च किए थे और 3 विकेट झटके थे. श्रीलंका की टीम ग्रुप बी है और टीम का अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ होने वाला है जो कि 12 फरवरी को खेला जाएगा.

श्रीलंका का पूरा स्क्वॉड : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दुशन हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा

Related Articles

Back to top button