Trending

दिग्गजों का डाउनग्रेड, बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल

भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा का बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन हुआ है। अब तक यह दोनों दिग्गज A+ कैटेगरी में थे, मगर टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने कोहली-रोहित को A+ कैटेगरी से हटाकर B कैटेगरी में डाल दिया है। वहीं बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को भी हटाने का फैसला किया है। दरअसल, इस कैटेगरी में वही खिलाड़ी आते हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हो।

क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है। बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटने के बाद, अब पुरुष खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है। टॉप कैटेगरी में अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं।

जडेजा टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं विराट और रोहित के साथ टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी B कैटेगरी में शामिल हैं, और B कैटेगरी में कुछ दूसरे नाम वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत हैं।

साभार : गूगल

B कैटेगरी में 11 खिलाड़ी हैं, जबकि C कैटेगरी में अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और दूसरे खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले स्ट्रक्चर के तहत, ग्रेड A+ की वैल्यू सालाना INR 7 करोड़, ग्रेड A की INR 5 करोड़, ग्रेड B की INR 3 करोड़ और ग्रेड C की INR 1 करोड़ थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि नया पेमेंट सिस्टम क्या होगा, क्योंकि A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है।

2025-26 (बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट)

ए कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रित बुमरा और रवींद्र जड़ेजा

बी कैटेगरी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर

सी कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़

Related Articles

Back to top button