Trending

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम

बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड 6ठी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

भारत की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फाइनल में 175 रनों की धुआंधार पारी खेली। वैभव को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की।

बीसीसीआई सचिव ने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने और फाइनल में इंग्लैंड को हराने पर भारतीय अंडर-19 टीम पर गर्व जताया। उन्होंने घोषणा की कि बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा।

@BCCI

बीसीसीआई सचिव ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पूरा देश और बीसीसीआई हमारी अंडर-19 टीम पर उनके अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की जीत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जिस तरह से हमारी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, और जिस तरह से वे टूर्नामेंट में अजेय रहे, हम सभी को गर्व है। बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा।”

बात मैच की करें तो वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने पहलै बैटिंग करते हुए 411 रन बोर्ड पर लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन बनाए।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने तेज़ 40 रन बनाए। इंग्लैंड के कैलेब फाल्कनर ने 115 रन बनाकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन इंग्लैंड 100 रनों से यह मैच हार गई।

Related Articles

Back to top button