डोप टेस्ट न देने पर पूजा आत्माराम पर एआईयू ने गिराई अस्थायी निलंबन की गाज
भारत की लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने डोप टेस्ट से बचने या इसे देने से इनकार किया।
राजस्थान की पूजा, जो 5,000 और 10,000 मीटर की रेसों में हिस्सा लेती हैं, ने 2024 में इंडियन ग्रां प्री 2 में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, पिछले साल लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में वह 25वें स्थान पर रही थीं।
एआईयू ने बयान में कहा, “एआईयू ने भारत की पूजा आत्माराम को नमूना देने से बचने, मना करने या नहीं देने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। आरोप का नोटिस जारी कर दिया गया है।”

पूजा को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (WADA) की आचार संहिता की धारा 2.3 के उल्लंघन के कारण यह कार्रवाई की गई है, जो एथलीटों द्वारा डोप टेस्ट से बचने या असहयोग करने पर लागू होती है।



