Trending

सम्राट राणा–सुरुचि सिंह की अगुवाई में भारत को मजबूत शुरुआत की उम्मीद

एशियन चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल में भारतीय पिस्टल निशानेबाज़ों पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली : एशियन चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल के पहले प्रतिस्पर्धा दिवस पर बुधवार को यहां दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के पदक तय किए जाएंगे।

विश्व चैंपियन सम्राटराणा, वर्ल्ड कप फाइनल चैंपियन सुरुचि सिंह, ओलंपिक पदक विजेता मनुभाकर और ईशा सिंह की अगुवाई में भारतीय पिस्टल निशानेबाज़ मेज़बान देश को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत दिलाने के इरादे से उतरेंगे।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार फाइनल खेले जाएंगे, जिनमें सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के साथ-साथ जूनियर और यूथ पुरुष वर्ग के फाइनल शामिल हैं।

सुरुचि सिंह और सम्राट राणा जहां स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, वहीं महिला वर्ग में मनुभाकर और ईशा सिंह से भी शीर्ष स्थान की उम्मीद की जा रही है। महिला 10 मीटर एयरपिस्टल में हांगकांग की विश्व रैंकिंग नंबर चार और विश्व रजत पदक विजेता होचिंगशिंग भी स्वर्ण पदक की दावेदारों में शामिल हैं।

वह चार बार एशियन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी हैं और 2019 में रजत पदक जीत चुकी हैं। चीनी ताइपे की चेंगयेन-चिंग, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर हैं, पदक की दौड़ में ‘डार्कहॉर्स’ साबित हो सकती हैं।

19 वर्षीय चेंग ने अपने डेब्यू वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 25वां स्थान हासिल किया था और म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान भी प्राप्त किया। वियतनाम की थुविन्हत्रिन्ह, जो दोबार एशियन ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और दो बार की ओलंपिक फाइनलिस्ट हैं, भी प्रतियोगिता में उतरेंगी।

पुरुष वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।उनके साथ विश्व रैंकिंग नंबर दो और विश्व कांस्य पदक विजेता वरुण तोमर तथा विश्व चैम्पियनशिप में 12वां स्थान हासिल करने वाले शरवन कुमार भी चुनौती पेश करेंगे।

कजाकिस्तान के वैलेरीरखिमझान, जो विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं और म्यूनिख आईएसएसएफ वर्ल्डकप  के रजत पदक विजेता रह चुके हैं, चीनी ताइपे के ह्सिएहह्सियांग-चेन और उज्बेकिस्तान के विश्व रैंकिंग नंबर 25 मुखम्मदकमालोव (2025 वर्ल्डचैम्पियनशिप में नौवां स्थान) भारतीय निशानेबाज़ों के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे।

जूनियर और यूथवर्ग के खिलाड़ी भी पहले दिन एक्शन में नजर आएंगे। जूनियर वर्ग में जो नाथनगेविनएंटनी, मुकेश नेलावल्ली, डेफ लिम्पिक्स पदक विजेता अभिनवदेशवाल, हिमांशुराणा और प्रियांशु यादव प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि यूथ वर्ग में डैरेनके. डॉन, गिरिशगुप्ता, अभयधामा, मनदीपचौहान, धैर्यप्रशर और हार्दिक बंसल मैदान में उतरेंगे।

मेज़बान भारत ने इस प्रतियोगिता में 118 खिलाड़ियों की सबसे बड़ी टीम उतारी है, जबकि कजाकिस्तान 35 खिलाड़ियों के साथ दूसरा सबसे बड़ा दल लेकर आया है।

क्षेत्रीय ताकत माने जाने वाले कोरिया और जापान ने भी मजबूत टीमें उतारी हैं, वहीं चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाज़ों से भी प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button