Trending
जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 10 फरवरी को
लखनऊ। पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के जूनियर बालक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में सहभागिता के इच्छुक अभ्यर्थी मानदेय हैंडबॉल प्रशिक्षक, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580720001 पर संपर्क किया जा सकता है।



