Trending

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की जीत गेंदबाजी पर निर्भर : डैरेन सैमी

वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा खिताब जीतना चाहती है, तो यह मुख्य रूप से उनकी गेंदबाजी पर निर्भर करेगा।

सैमी का यह बयान हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 की हार के बाद आया। इससे पहले, कैरेबियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी गंवा चुकी थी। इन प्रदर्शन से साफ हो गया कि वेस्टइंडीज के बॉलर्स इस समय संघर्ष कर रहे हैं।

तीन मैचों में टीम को कुल सिर्फ 10 विकेट मिले। पहले दो मैचों में उन्होंने 401 रन दिए और केवल चार विकेट लिए। हालांकि, बॉलिंग यूनिट का सबसे अच्छा प्रदर्शन शनिवार के तीसरे मैच में आया, लेकिन वह भी सिर्फ 10 ओवरों तक सीमित रहा।

अब टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रवेश कर रही है, लेकिन हेड कोच ने यह स्पष्ट किया कि टीम की सफलता मुख्य रूप से गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टिकी होगी।

साभार : गूगल

सैमी ने कहा, “उम्मीद है, हम ऐसा क्रिकेट खेल पाएंगे, जिससे हमें जीतने में मदद मिले। मुझे पता है कि बॉल से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन जब हम इसे करते हैं तो मुझे इसके संकेत मिल रहे हैं। आज हमने अक्सर अलग-अलग बल्लेबाजों के सामने अपने प्लान को लागू किया, और रवि (रामपॉल) बॉलिंग से यही कर रहे हैं। इसलिए मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं।”

सैमी खुद भी 2012 और 2016 में टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जब वेस्टइंडीज ने विश्व कप जीता था। उनका मानना है कि इस बार बैटिंग यूनिट मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी में अभी भी सुधार की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, “मैं बैटिंग के तरीके से खुश हूं। कुछ एरिया में शायद स्पिन के खिलाफ मैं उन्हें और रोटेट करते देखना चाहूंगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ, हमारे स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने औसतन 11-12 रन प्रति ओवर बनाए, जबकि हम उनके स्पिनरों के खिलाफ औसतन सात रन ही बना पाए। यह वह रणनीति है जिसका इस्तेमाल टीमें हमारे खिलाफ करेंगे।”

Related Articles

Back to top button