Trending

आईसीसी के साथ बीसीसीआई, पाक के बॉयकॉट पर राजीव शुक्ला बोले – आईसीसी से बात जरूरी

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस बयान के सामने आते ही हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई है। भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं, मगर बीसीसीआई ने अब तक चुप्पी साधी हुई है।

बीसीसीआई से इस मुद्दे पर अब तक एक भी बयान सामने नहीं आया है। बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया है कि बीसीसीआई कब इस मुद्दे पर कोई कमेंट करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।

न्यूट्रल वेन्यू पर इस मुकाबले के होने के बावजूद पाकिस्तान ने यह मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के यह मैच ना खेलने की वजह बांग्लादेश को अपना सपोर्ट दिखाना है। बता दें, बांग्लादेश को हटाकर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया है।

साभार : गूगल

बांग्लादेश सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में कोई मैच नहीं खेलना चाहता था, आईसीसी के समझाने के बावजूद जब बांग्लादेश अपनी जिद्द पर अड़ा रहा तो आईसीसी ने उन्हें बाहर करने का फैसला लिया। आईसीसी के इस फैसले पर ही अब पाकिस्तान अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है।

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मैच के बॉयकॉट के बारे में स्पोर्ट्समैनशिप पर आईसीसी के रुख से सहमत है और आईसीसी से बात करने के बाद ही इस पर कमेंट करेगा।

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “आईसीसी ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है। हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं। जब तक हम आईसीसी से बात नहीं कर लेते, बीसीसीआई इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा।”

Related Articles

Back to top button