Trending

पाकिस्तान के फैसले पर गावस्कर का सख्त रुख, बोले – आईसीसी करे कड़ी कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर पाकिस्तान की नोटंकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान की सरकार ने अब अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की तो इजाजत दे दी है, मगर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाली ‘महामुकाबले’ को बॉयकॉट करने को कहा है।

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद हर जगह हड़कंप मच गया है। ऐसे में महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से अपील की है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं।

इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। पिछले साल पाकिस्तान और भारत दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि हम अगले तीन सालों तक हाइब्रिड मॉडल में खेलेंगे। मगर अब बांग्लादेश का साथ देने को लेकर पाकिस्तान की यह नई नोटंकी शुरू हो गई है।

सुनील गावस्कर का मानना है कि आईसीसी को इस मामले में दखल देना चाहिए और पाकिस्तान पर बैन लगाना चाहिए ताकि भविष्य में दूसरी टीमों के लिए एक मजबूत मिसाल कायम हो सके। सुनील गावस्कर ने से कहा, “निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है।

साभार : गूगल

अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात है। लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि आईसीसी को जरूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए।

मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कई दूसरे बोर्ड भी शामिल हैं, इसलिए यह सिर्फ एक व्यक्ति का फैसला नहीं होगा। हालांकि, यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह पक्का हो कि भविष्य में कोई दूसरी टीम भी ऐसा करने के बारे में न सोचे।”

Related Articles

Back to top button