Trending

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण दल ने इंडोनेशिया में समुद्री संबंधों को मजबूती दी

राघवेंद्र प्रताप सिंह: भारत इंडोनेशिया संबंध एक दूसरे के पारस्परिक हितों के हिसाब से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आसियान के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो पैसिफिक स्ट्रेटजी के लिए बहुत अहमियत रखता है। इसी क्रम में
हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) के सदस्य देश इंडोनेशिया के साथ समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने और महासागर विज़न को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण दल (1टीएस) ने 23 जनवरी 2026 को बेलावान से प्रस्थान किया। तीन दिवसीय पोर्ट कॉल के दौरान, 1टीएस के आईएनएस तीर, शार्दुल, सुजाता और आईसीजीएस सारथी के चालक दल और प्रशिक्षु इंडोनेशियाई नौसेना के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। इन गतिविधियों में पेशेवर संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण दौरे और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जो परस्पर समझ को बढ़ावा देने और देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में सहायक रहीं।

इंडोनेशिया में 1टीएस की तैनाती दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे समुद्री संबंधों को प्रतिबिंबित करती है और व्यापक हिन्द महासागर और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में समुद्री उपस्थिति और सहयोग बढ़ाकर भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाती है। यह दौरा भारतीय नौसेना की मित्रताओं को मजबूत करने, प्रशिक्षण के अनुभवों को समृद्ध करने तथा एक स्थिर, सुरक्षित और सहयोगात्मक समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Related Articles

Back to top button