होर्मुज संकटः भारत ने ईरान दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब किया, नाविकों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा
नई दिल्ली : भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही नाविकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों तथा होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे…

नई दिल्ली : भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही नाविकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों तथा होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन को बाधित करने की कड़ी निंदा की है।
इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने आज सुबह नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
भारत ने एक बार फिर पश्चिम एशियाई क्षेत्र में हमलों की पुनः शुरुआत और शत्रुता में वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के हित में हिंसा को तत्काल समाप्त करने और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने का आह्वान किया है।
भारत का मानना है कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक अवसंरचनाओं को निशाना बनाना बंद होना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।
विदेश मंत्रालय ने वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों जहाजों पर सवार 46 सदस्यीय चालक दल में से 30 भारतीय नाविक थे। एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की दुखद मृत्यु हो गई और एक घायल है। एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से 9 घायल हैं और उसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्रालय ने मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मंत्रालय के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय मिशन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नाविकों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
