'हॉटसीट' नई दिल्ली के दो दिग्गज आज नामांकन दाखिल करेंगे
नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे हॉट सीट के दो बड़े नाम आज नामंकन पत्र दाखिल करेंगे। हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा के प्रवेश वर्मा पर्चा भरेंगे। केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से…

नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे हॉट सीट के दो बड़े नाम आज नामंकन पत्र दाखिल करेंगे। हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा के प्रवेश वर्मा पर्चा भरेंगे।
केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर भी जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। लिखा, आज मैं अपना नामांकन भरने जा रहा हूं। पूरी दिल्ली से मेरी कई मां-बहनें मुझे आशीर्वाद देने मेरे साथ जाएंगी। नामांकन के पहले प्रभु का आशीर्वाद लेने बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर जाऊंगा।
वहीं प्रवेश वर्मा ने लिखा, हर हर महादेव। नामांकन के शुभ मुहूर्त पर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में महादेव और मां गौरा का आशीर्वाद लिया। उनकी कृपा से यह यात्रा दिल्ली की सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहेगी। आपका प्यार, समर्थन और आशीर्वाद इस संकल्प को मजबूत बनाएगा।
नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल सीट है क्योंकि यहां से पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का सामना दो पूर्व सीएम के बेटों से होगा। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा दिवंगत पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित जीत की हैट्रिक लगाने वाली पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सुपुत्र हैं। 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल उतरे और जीतते ही चले गए। उन्होंने शीला दीक्षित को पटखनी दी थी।
नई दिल्ली की विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल ने 3 बार चुनाव लड़ा, और तीनों बार भारी अंतर से अपना सिक्का जमाया। 2013 में शीला दीक्षित को 25,864 मतों के अंतर से हराया। 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की नूपुर शर्मा को 31,583 वोटों के अंतर से मात दी थी। 2020 के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के सुनील यादव को 21,697 वोटों से शिकस्त दी। लेकिन इस बार की टक्कर पिछले मुकाबलों से इतर है। 2025 के चुनावों में उनका मुकाबला दो पूर्व सांसदों संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा से है। यही वजह है कि ये सबसे ज्यादा चर्चा वाली सीट बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
