द इंडियन व्यू

हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को तैयार भारत, पूल डी में शीर्ष स्थान पर नजर

एम्स्टलवीन (नीदरलैंड्स) : वेल्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अभियान का आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के अपने दूसरे पूल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। वैगनर हॉकी स्टेडियम…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
4 min read
हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को तैयार भारत, पूल डी में शीर्ष स्थान पर नजर

एम्स्टलवीन (नीदरलैंड्स) : वेल्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अभियान का आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के अपने दूसरे पूल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। वैगनर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला पूल डी की शीर्ष टीम के निर्धारण में बेहद अहम साबित हो सकता है।भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया था, जबकि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से मात देकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।वेल्स के खिलाफ भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि संजय ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला। भारत के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए।हालांकि, टीम ने ओपन प्ले में कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की नजर इस कमी को दूर करने पर होगी।पेरिस ओलंपिक की यादें भी होंगी ताजाभारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हालिया वर्षों में काफी रोमांचक रहा है। पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भारत ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंग्लैंड को हराया था। मुकाबले के 17वें मिनट में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के बावजूद भारतीय टीम ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया और अंततः कांस्य पदक जीतने में सफल रही।हाल में लंदन में एफआईएच प्रो लीग के दौरान भी दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुईं और दोनों मुकाबलों का फैसला निर्धारित समय में नहीं हो सका। शूटआउट में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की।भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “जब दो बराबरी की टीमें आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर मुकाबला गर्म हो सकता है। लेकिन हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है। इंग्लैंड की टीम में हमारे कई खिलाड़ी दोस्त हैं, चाहे पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जो कुछ भी हुआ हो। बड़े टूर्नामेंटों में हमने हमेशा उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें हल्के में ले सकते हैं। उस दिन आपको अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”फुल्टन बोले- दोनों के लिए जीत जरूरीहाल के मुकाबलों के आंकड़ों में भारत को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ वर्षों में भारत ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने नौ जीत दर्ज की हैं और पांच मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “जब से हमने प्रो लीग खेलना शुरू किया है, मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। लेकिन विश्व कप अलग है। यह दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी मुकाबला है।”उन्होंने कहा, “वे हमारे पूल की सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम हैं, इसलिए हम उनके खिलाफ पूरी ताकत से उतरेंगे। हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि उनके पास शानदार खिलाड़ी और मजबूत ढांचा है। वे अपने खेल में काफी अच्छे हैं। लेकिन हमारी अपनी योजनाएं हैं और उम्मीद है कि हम उनकी योजनाओं को विफल करते हुए मुकाबले पर अपनी छाप छोड़ेंगे और तीन अंक हासिल करेंगे।”जीत से सेमीफाइनल की राह होगी मजबूतभारत और इंग्लैंड दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। पूल डी की शीर्ष दो टीमें टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचेंगी और सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेंगी, जबकि निचले दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को वर्गीकरण मुकाबलों में खेलना होगा।भारत की प्राथमिकता वेल्स के खिलाफ दिखाई गई रक्षात्मक मजबूती और पेनल्टी कॉर्नर की दक्षता को बरकरार रखना होगी। साथ ही ओपन प्ले में गोल करने की क्षमता में सुधार करना होगा। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों को गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के साथ-साथ सर्कल के भीतर मिले मौकों को गोल में बदलने में भी अधिक प्रभावी होना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…