हॉकी इंडिया ने नितिन कोहली और मनोज भोरे को बनाया एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट
हॉकी इंडिया ने नितिन कोहली और मनोज भोरे को एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा लालरिनफेला को एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। ये फैसला 29 अप्रैल को केरल में आयोजित हॉकी इंडिया की 112वीं कार्यकारी बोर्ड…

हॉकी इंडिया ने नितिन कोहली और मनोज भोरे को एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा लालरिनफेला को एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। ये फैसला 29 अप्रैल को केरल में आयोजित हॉकी इंडिया की 112वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक में लिया गया।

बैठक के दौरान हॉकी इंडिया के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम बदलाव हुए। इसमें कमांडर आर.के. श्रीवास्तव को कार्यकारी निदेशक से पदोन्नत कर डायरेक्टर जनरल बनाया गया।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हम नितिन कोहली, मनोज भोरे और लालरिनफेला का उनके नए पदों पर स्वागत करते हैं। भारतीय हॉकी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव संगठन को हर स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
https://www.instagram.com/hockeyindia/p/DJEc4G-NNRY/?hl=en
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय हमारे दीर्घकालिक विजन और प्रशासनिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रतिबिंबित होते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि कोहली, भोरे और लालरिनफेला भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही हम कमांडर आरके श्रीवास्तव को उनकी पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
