हैदराबाद में सजेगा टेनिस प्रीमियर लीग का आठवां सीजन, 8 दिसंबर से मुकाबले
टेनिस प्रीमियर लीग का आठवां सत्र 8 से 13 दिसंबर 2026 तक हैदराबाद के एलबी टेनिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होने वाली इस लीग में रोमांचक 25 अंकों के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे। अखिल…

टेनिस प्रीमियर लीग का आठवां सत्र 8 से 13 दिसंबर 2026 तक हैदराबाद के एलबी टेनिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होने वाली इस लीग में रोमांचक 25 अंकों के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ के तत्वावधान और तेलंगाना सरकार के सहयोग से होने वाले टीपीएल के आठवें सत्र में देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ भारत के प्रमुख टेनिस सितारे भी हिस्सा लेंगे। लीग के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।
छह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में जीएस दिल्ली एसेस, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, लखनऊ ब्लेजर्स, गुरुग्राम ग्रैंड स्लैमर्स, गुजरात पैंथर्स, राजस्थान रेंजर्स, कोलकाता थंडर ब्लेड्स और मुंबई रॉयल्स खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टीपीएल के 25 अंकों के प्रारूप में प्रत्येक अंक महत्वपूर्ण होता है। हैदराबाद में आयोजन के साथ लीग नए शहर और नए दर्शकों तक पहुंच बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगी।
टीपीएल के आठवें सत्र में टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की मौजूदगी भी रहेगी। बॉलीवुड कलाकार और टीम की सह-मालिक रकुल प्रीत सिंह और सोनाली बेंद्रे बहल भी अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करती नजर आएंगी। लीग के मुताबिक, टीपीएल ऐप देशभर की 400 से अधिक संबद्ध टेनिस अकादमियों को जोड़ रहा है।

अहमदाबाद में सातवें सत्र की सफलता के बाद अब हैदराबाद में आयोजन से लीग के राष्ट्रीय विस्तार को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। आठवें सत्र में किआ इंडिया विशेष साझेदार के रूप में टीपीएल से जुड़ी है। टीपीएल के सह-संस्थापक कुणाल ठाकुर ने कहा कि हैदराबाद में विश्वस्तरीय टेनिस को पहली बार ले जाना और किआ इंडिया के साथ साझेदारी इस सत्र को लीग के लिए महत्वपूर्ण अध्याय बनाता है।
सह-संस्थापक मृणाल जैन ने कहा कि हर सत्र में टीपीएल नए शहरों और नए दर्शकों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है और हैदराबाद इस यात्रा में अगला बड़ा कदम है। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) अतुल सूद ने कहा कि हैदराबाद का खेलप्रेमी दर्शक वर्ग लीग को नया मंच देगा और कंपनी भारत में टेनिस के प्रति अपनी वैश्विक प्रतिबद्धता को और मजबूत करना चाहती है।
तेलंगाना के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास और खेल विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा कि हैदराबाद प्रमुख खेल लीगों की मेजबानी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि टीपीएल का आयोजन तेलंगाना में टेनिस के विकास और हैदराबाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
