द इंडियन व्यू

हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की जीत, ऋषभ पंत को गले लगाते दिखे संजीव गोयनका

वही प्रतिद्वंद्वी, वही मैदान। फर्क ये कि वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है। सबसे बड़ा फर्क है परिणाम का। नतीजे के फर्क से कैसे वक्त बदल जाता है, जज्बात बदल जाता है; ये गुरुवार को संजीव गोयनका को देखकर समझा जा सकता था।…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
3 min read
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की जीत, ऋषभ पंत को गले लगाते दिखे संजीव गोयनका

वही प्रतिद्वंद्वी, वही मैदान। फर्क ये कि वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है। सबसे बड़ा फर्क है परिणाम का। नतीजे के फर्क से कैसे वक्त बदल जाता है, जज्बात बदल जाता है; ये गुरुवार को संजीव गोयनका को देखकर समझा जा सकता था।

@riseup_pant17

हैदराबाद में लखनऊ सुपर जॉइंट्स और हैदराबाद सनराइजर्स का मुकाबला था। एक साल पहले जब इसी मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तो मैच के बाद लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक गोयनका का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। तब वह भड़के हुए थे।

तत्कालीन कैप्टन केएल राहुल के साथ बहस करते दिख रहे थे। लेकिन गुरुवार को नजारा अलग था। वह इस सीजन में लखनऊ की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत से बहुत प्यार से गले मिल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली की हार पर पंत की 'क्लास' लगाती उनकी तस्वीर वायरल हुई थी।

https://twitter.com/riseup_pant17/status/1905322915002028484

संजीव गोयनका का छुईमुई अवतार वैसे भी काफी चर्चित रहा है। 2017 में जब उनके पास पुणे सुपर जॉइंट्स की टीम थी तब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाकर रूसवा किया था। करियर में पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया गया था। खैर वो पुरानी बात हुई।

गुरुवार के मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। ठीक उसी अंदाज में जैसे पिछले साल हैदराबाद ने लखनऊ को हराया था। इस बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया।

https://twitter.com/Haryanviiiii/status/1904250266272034892

जवाब में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 23 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। निकलस पूरन ने हैदराबाद की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर लखनऊ की जीत पक्की कर दी।

4 विकेट लेने वाले लखनऊ के शार्दुल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। लखनऊ के कप्तान पंत बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 15 गेंदों में 15 रन ही बना पाए। लेकिन जीत से गदगद गोयनका का पंत पर प्यार उमड़ आया। गले लगा लिया। वैसे इसी सीजन में जब लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार मिली थी तब वह पंत की 'क्लास' लगाते दिखे थे। कम से कम वायरल तस्वीर तो यही कह रही थी।

अब बात गोयनका के केएल राहुल पर भड़कने की। पिछले साल की बात है। केएल राहुल लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान थे। तारीख थी 8 मई 2024। हैदराबाद का ही मैदान। ठीक वही प्रतिद्वंद्वी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की हाहाकारी पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 10वें ओवर में ही बिना कोई विकेट गिरे जीत हासिल कर ली।

अभिषेक ने 28 गेंद में 75 तो हेड ने 30 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारियां खेली। मैच के बाद एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गोयनका केएल राहुल पर भड़कते दिखाई दे रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।