द इंडियन व्यू

आईपीएल : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, हैदराबाद ने पंजाब को आठ विकेट से रौंदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पंजाब को इस टूर्नामेंट में दूसरी हार मिली है। BCCI मैच में हैदराबाद ने 246 रन का पहाड़ जैसा…

Ragwendra P Singh
April 12, 2025
3 min read
आईपीएल : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, हैदराबाद ने पंजाब को आठ विकेट से रौंदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पंजाब को इस टूर्नामेंट में दूसरी हार मिली है।

BCCI

मैच में हैदराबाद ने 246 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है। मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए।

जवाब में हैदराबाद को ट्रेविस हेड (66) और अभिषेक शर्मा (141) ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। इन दोनों की पारियों के दम पर 246 रन का लक्ष्य एकदम छोटा लगने लगा। हैदराबाद को लक्ष्य हासिल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई।

आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज पंजाब ने किया था। आईपीएल 2024 में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 261/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 108* रन की पारी खेली थी। तीसरा सबसे सफल रन चेज राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के ही खिलाफ किया था। उसने आईपीएल 2020 में 224 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

अय्यर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और 36 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बना दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 227.78 की रही। ये इस संस्करण उनका तीसरा और आईपीएल का 24वां अर्धशतक रहा।

नेहाल वढेरा के साथ अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों में 73 रन जोड़ दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 18 गेंदों में 37 रन की साझेदारी निभाई। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 18.80 की इकॉनमी से 75 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं चटका पाए। पंजाब के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की।

इसके साथ वह आईपीएल इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में मोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। मोहित ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे।

हेड ने 37 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.38 की रही। ये उनके आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक लगाया है। इस संस्करण में उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 35.66 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं। आईपीएल में हेड ने 31 मैच में 986 रन बनाए हैं।

अभिषेक ने 55 गेंदों का सामना किया और 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 256.36 की रही। अभिषेक आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

राहुल ने पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2020 में 132* रन बनाए थे। अभिषेक हैदराबाद के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।