द इंडियन व्यू

हेल्पलाइन नंबर 1930 को और मजबूत करेगी सरकार, अमित शाह ने की समीक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहाकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की समीक्षा करते हुए इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ने कहा…

Ragwendra P Singh
June 17, 2026
2 min read
हेल्पलाइन नंबर 1930 को और मजबूत करेगी सरकार, अमित शाह ने की समीक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहाकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की समीक्षा करते हुए इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन आज साइबर अपराध, खासकर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हेल्पलाइन पर आने वाली किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए और हर पीड़ित को समय पर सहायता मिले।

 

अमित शाह ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाए, ताकि शिकायतें जल्दी दर्ज हों, कॉल सही जगह पहुंचें और लोगों को तेजी से सहायता मिल सके।

 

सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे 1930 कॉल सेंटरों को भी तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी। इसके लिए बेहतर उपकरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही राज्यों से पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने को कहा जाएगा, ताकि शिकायतों का समय पर निपटारा हो सके।

 

इस बैठक में

 

गृह मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े 1930 कॉल सेंटर की स्थापना के भी निर्देश दिए हैं। यह केंद्र उन कॉल्स को संभालेगा जो राज्यों के कॉल सेंटरों में नहीं उठ पाती हैं, ताकि कोई भी शिकायत छूट न जाए।

 

बैठक में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए बनाई गई नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग एवं प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की गई। यह प्रणाली बैंकों की मदद से ठगी के पैसों को जल्दी रोकने और पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने में सहायता करती है।

 

गृह मंत्री ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में फंसी रकम लौटाने और शिकायतों के समाधान के लिए बनाई गई व्यवस्था से अब तक करीब एक लाख लोगों को लाभ मिल चुका है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधी अक्सर म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर इस्तेमाल किए जाने वाले खाते) का उपयोग करते हैं। ऐसे खातों पर सख्त कार्रवाई कर साइबर अपराधों पर रोक लगाई जाएगी।

 

केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, पुलिस एजेंसियां, बैंक और वित्तीय संस्थान मिलकर देश की साइबर सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे, ताकि ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को जल्द राहत मिल सके।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…