द इंडियन व्यू

हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए देश की पहली स्वदेशी ‘पिन्‍स’ प्रक्रिया को मंज़ूरी

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : देश में पहली बार, आंध्रप्रदेश के उंडवल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्‍टर उड़ान के लिए पहली निजी प्‍वाइंट-इन-स्‍पेस यानी पिन्‍स व्यवस्था को मंज़ूरी दी गई है। इस व्यवस्था में उन्‍नत उपग्रह तकनीक…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
1 min read
हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए देश की पहली स्वदेशी ‘पिन्‍स’ प्रक्रिया को मंज़ूरी

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : देश में पहली बार, आंध्रप्रदेश के उंडवल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्‍टर उड़ान के लिए पहली निजी प्‍वाइंट-इन-स्‍पेस यानी पिन्‍स व्यवस्था को मंज़ूरी दी गई है। इस व्यवस्था में उन्‍नत उपग्रह तकनीक का इस्‍तेमाल किया जाता है। इससे उन हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्‍टर के सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी जहां लैंडिंग के लिए पारंपरिक व्यवस्था नहीं है।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि पिन्‍स प्रक्रिया ख़राब मौसम और जमीनी नेविगेशन सहायता उपलब्‍ध न होने की स्थिति में विशेष उपयोगी है। इसका विकास भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण ने किया है।

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही देश में सुरक्षित उड़ान, प्रचालन दक्षता और हर मौसम में हेलीकॉप्‍टर उड़ान के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। इससे देश के दूसरे हेलीपोर्ट पर भी पिन्‍स प्रक्रिया अपनाने का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…