द इंडियन व्यू

'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार

नई दिल्ली : परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी जबरदस्त हिट रहा और बाबूभाई के किरदार में परेश रावल को अपार लोकप्रियता…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार

नई दिल्ली : परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी जबरदस्त हिट रहा और बाबूभाई के किरदार में परेश रावल को अपार लोकप्रियता मिली। हाल ही में 'हेरा फेरी-3' को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक कर दी थी। हालांकि, अब फैंस के लिए राहत की खबर है। परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वे 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनके वापस आने से फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

'हेरा फेरी-3' को लेकर आखिर क्या विवाद है? इस सवाल पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा, "हेरा फेरी जैसी फिल्म बार-बार नहीं बनती। ऐसा जादू हर बार दोहराया नहीं जा सकता। अगर ऐसा होने लगे तो चीजें एक जैसी लगने लगेंगी और सृजनात्मकता खत्म हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "कोई विवाद नहीं है। मैं बस इतना मानता हूं कि जब लोग किसी चीज से इतना जुड़ जाते हैं और उसे इतना प्यार देते हैं, तो हमें भी उसके प्रति उतनी ही जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। अगर दर्शक आपको इतना प्यार करते हैं, तो आपको उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेहनत कीजिए और उन्हें एक बेहतर अनुभव दीजिए। टीमवर्क से, लगन से काम करना चाहिए। बस यही मेरा संदेश है।”

उन्होंने कहा, "अब सब ठीक है। फिल्म निश्चित रूप से आ रही है, यह पहले भी आने वाली थी। हमें बस एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना है। हर कोई रचनात्मक है। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।"---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…