हेमंत सोरेन: विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज
नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर राज्य की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। वह न केवल एक प्रभावशाली राजनेता हैं, बल्कि उनकी जिंदगी और राजनीतिक सफर से जुड़ी कई रोचक बातें भी…

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर राज्य की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। वह न केवल एक प्रभावशाली राजनेता हैं, बल्कि उनकी जिंदगी और राजनीतिक सफर से जुड़ी कई रोचक बातें भी हैं।
हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। हेमंत सोरेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो से पूरी की, लेकिन बीआईटी मेसरा रांची में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी।
साल 2009 में बड़े भाई दुर्गा सोरेन की असामयिक मृत्यु के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर जेएमएम की कमान संभाली। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिसने उन्हें एक इंजीनियरिंग छात्र से झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
2009 में वे राज्यसभा सांसद बने और फिर दुमका विधानसभा सीट से जीत हासिल की। उसके बाद साल 2013 में वे झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने, हालांकि उनका पहला कार्यकाल केवल 17 महीने का रहा।
साल 2019 में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की जीत के बाद हेमंत ने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला। उनके नेतृत्व में सरकार ने आदिवासी कल्याण, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जोर दिया। माईया सम्मान योजना जैसी पहल ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की।
हेमंत सोरेन का सफर चुनौतियों से भरा रहा है। जनवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें एक कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया, जिसे उन्होंने केंद्र सरकार की राजनीतिक साजिश करार दिया।
पांच महीने जेल में बिताने के बाद जून 2024 में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। इसी बीच उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने इस दौरान गांडेय सीट से उपचुनाव जीतकर राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
2024 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम-नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर शानदार वापसी की और हेमंत ने 28 नवंबर 2024 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
उनके पिता शिबू सोरेन जेएमएम के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता रहे, जिनसे उन्होंने राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।
हेमंत सोरेन एक खेल प्रेमी हैं और उन्हें साइकिलिंग और क्रिकेट खेलना पसंद है। वे अक्सर साइकिल चलाते हुए देखे जाते हैं, जो उनकी सादगी को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
