हिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, ओपनिंग मैच में इंग्लैंड की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत, श्रीलंका को दी मात
नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : मेजबान इंग्लैंड ने शुक्रवार (12 जून) को एजबेस्टन में श्रीलंका को 87 रनों से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत की. उन्होंने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 219/1 बनाया।…

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : मेजबान इंग्लैंड ने शुक्रवार (12 जून) को एजबेस्टन में श्रीलंका को 87 रनों से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत की. उन्होंने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 219/1 बनाया।
219/1 का स्कोर इंग्लैंड के अब तक के महिला T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े स्कोर से ज्यादा था. जिसमें वाइट-हॉज के 62 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी सबसे खास थी. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का भी लगाया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले मेजबान इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जिसका पूरा फायदा इंग्लैंड की दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने उठाया और पहले विकेट के लिए एमी जोन्स और डैनी वायट-हॉज ने 135 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रख दी।
जोन्स ने सिर्फ 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर अपनी सातवीं T20I हाफ-सेंचुरी पूरी की लेकिन वो 14वें ओवर में आउट हो गईं. लेकिन दूसरी तरफ वायट-हॉज ने टूर्नामेंट की बेहतरीन पारियों में से एक खेलते हुए अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने श्रीलंका के अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के ख़िलाफ़ शानदार खेल दिखाते हुए 62 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था।
यह पारी वायट-हॉज के लिए खास तौर पर गर्व की बात थी, क्योंकि वह T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाली दूसरी इंग्लिश महिला और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाली सातवीं महिला बन गईं. इसके अलावा कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सिर्फ 22 गेंदों में 46 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 219/1 तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
