हिमाचल क्रिकेट टीम का चयन 27 मई को धर्मशाला में
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 2025-26 सीजन के लिए हिमाचल की सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 27 मई को आयोजित की जाएगी। टीम का चयन वनडे और T20…

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 2025-26 सीजन के लिए हिमाचल की सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 27 मई को आयोजित की जाएगी। टीम का चयन वनडे और T20 प्रतियोगिता के लिए किया जा रहा है।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि 27 मई को यह चयन प्रक्रिया धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए किसी तरह की आयु सीमा की बंदिश नहीं है। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ अपनी किट लानी होगी। वहीं हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दसवीं का प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में सिर्फ वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जो एचपीसीए के साथ पंजीकृत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
